02 आरोपियो को रासनायिक परीक्षण रिपोर्ट धनात्कम पाये जाने एवं गांजे के अवैध करोबार का दोषी पाये जाने पर माननीय नरेन्द्र पटेल की न्यायालय ने 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 120000/-रू0 जुर्माने की सजा सुनाई

Date:

Share post:

अनूपपुर
लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि अभियुक्त राजेश सिहं पिता स्व0 रामरतन सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी गोपुवदीपाली थाना प्लांटसाईड, जिला संुदरगढ उडीसा एंव रघुनाथ साहू पिता स्व0 लखनलाल साहू, उम्र 35 वर्ष निवासी डेली मार्केट जनता निवास गली, थाना प्लान्ट साईड जिला सुन्दरगढ उडीसा, के द्वारा दिनांक 09.07.2021 को समय लगभग रात्रि 11 बजे पुलिस द्वारा वाहन चैंकिग के दौरान चमन चैक के पास हाईवे में एक न्यू सोल्ड एम0जी0 हेक्टर सफेद रंग की कार एवं उसके पीछे 407 पिकअप आये औरे पुलिस को देखकर कोतमा तरफ भागने लगे जिनका पीछा करने पर गोम पंचायत पाली के सामने मेन रोड पर पिकअप को घेरा बंदी कर रोक लिया गया तो वाहन चालक एवं उसमें बैठा एक व्यक्ति देखकर भागने लगे जिन्हे पकडकर उनका नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम राजेश सिहं पिता स्व0 रामरतन सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी गोपुवदीपाली थाना प्लांटसाईड, जिला संुदरगढ उडीसा एंव रघुनाथ साहू पिता स्व0 लखनलाल साहू, उम्र 35 वर्ष निवासी डेली मार्केट जनता निवास गली, थाना प्लान्ट साईड जिला सुन्दरगढ उडीसा, बताये।
उक्त वाहन पर सब्जियाॅ रखी थी जिसे हटाकर देखा गया तो उनके नीचे बोरियों में गांजा जैसा मादक पदार्थ दिखा जिसका मौके पर सभी पंचनामा पुलिस द्वारा तैयार किया गया । उक्त मादक पथार्थ को मौके पर तौला गया 4 क्विटंल 71 किलोग्राम 94 ग्राम पाया गया । आरोपियों के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा को विक्रय के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही पाया गया और उनके द्वारा पुलिस के समक्ष कोई गांजा के सबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही गया । इस अपराध के संबध में थाना भालूमाडा में प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध क्र0- 227/2021 धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में पुलिस की ओर सेे न्यायालय में संपूर्ण विवेचना के उपरांत अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल महोदय कें न्यायालय में सुनवाई की गयी जिसमें शासन की ओर से लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने 14 साक्षियों के साक्ष्य कराये और 67 दस्तावेजों को परीक्षत कराया गया। वही पर आरेापी के अधिवक्ता ने 1 दस्तावेज प्रस्तुत किये। साक्ष्य एंव विचारण उपरांत शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए मेें गांजे के अवैध करोबार का दोषी पाये जाने पर माननीय प्रथम सत्र न्यायाधीश अनूपपुर श्रीमान नरेन्द्र पटेल के न्यायायलय ने 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,20,000/-रू0 जुर्माना से दंडित किया गया।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...