15 साल से जूझ रहा किसान जमीन गई वादे झूठे अब मौत ही एकमात्र रास्ता’

Date:

Share post:

 सशुभ संकेत

15 साल से जूझ रहा किसान जमीन गई वादे झूठे अब मौत ही एकमात्र रास्ता’                                                                                               रिरिपोर्टर   गेदंलाल राठौर                             शुभ संकेत अनूपपुर जैतहरी तहसील हल्का पटवारी आमगांवा गांव के किसान संतोष राम राठौर पिता चरकू प्रसाद आज अपनी ही जमीन पर बेगाने हो चुके हैं 15 साल पहले प्रशासन ने उनकी 10 एकड़ जमीन मोजर बेयर कंपनी को दे दी थी, वादे किए गए थे आर्थिक स्थिति सुधारने और नौकरी देने के लेकिन आज वही संतोष राम न केवल जमीन विहीन हैं, बल्कि मानसिक रूप से इतने टूट चुके हैं कि मौत को गले लगाने को तैयार हैं

          संतोष राम बताते हैं हर दरवाजा खटखटा चुका हूँ अनुविभागीय अधिकारी से लेकर कलेक्टर, पुनर्वास अधिकारी, विधायक, पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह लेकर सासंद तक हर बार झूठे आश्वासन मिले, लेकिन हक़ की एक पाई तक नहीं उनकी आवाज़ भर्रा जाती है जब वह बताते हैं कि न तो बच्चों को पढ़ा पा रहे हैं, न परिवार का पेट भर पा रहे हैं इस व्यवस्था से लड़ते-लड़ते थक चुका हूँ। अब लगता है इस दुनिया को अलविदा कह देना ही समस्या का अंत होगा वह कहते हैं, आँखों में निराशा लिए।                                                                                                                               स्थानीय लोग बताते हैं कि संतोष अकेले नहीं हैं जो ऐसी विपत्ति झेल रहे हैं। कई अन्य किसान भी मोजर बेयर कंपनी और प्रशासन के खोखले वादों का शिकार हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार संगठनों ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

         संतोष राम ने आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। उनकी इस हालत ने पूरे इलाके में एक बार फिर उस सवाल को जन्म दिया है जो अक्सर भूमि अधिग्रहण के मामलों में उठता रहा है – क्या विकास की कीमत गरीबों की जिंदगियाँ ही चुकानी होगी?

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

 

 

 

 

 

 

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...