15 Augustस्वतंत्रता दिवस पर Paramount Academy Hrs. English Medium School, जैतहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम

Date:

Share post:

जैतहरी Paramount Academy Hrs. English Medium School, जैतहरी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजा रोहन के साथ हुआ, तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश सिंह चौहान ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगर के वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण किया तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक नृत्य, भाषण, देशभक्ति गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के लिए गर्व की बात रही कि कक्षा 10वीं की छात्रा आकृति शर्मा ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 491 अंक अर्जित कर प्रदेश की मेधावी सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर आकृति शर्मा एवं प्राचार्य श्री राकेश सिंह चौहान को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार एवं माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में नगर परिषद एवं जनपद पंचायत जैतहरी के संयुक्त तत्वावधान में एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विद्यालय की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित सभी गणमान्यजनों का हृदय जीत लिया।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में प्राचार्य श्री चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!