बिलासपुर:-दिसंबर व जनवरी में भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन में लगेगा एसी कोच

Date:

Share post:

बिलासपुर:-दिसंबर व जनवरी में ट्रेनों में भीड़ रहेगी। इस दौरान यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए रेलवे के द्वारा 12251/12252 यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।इस ट्रेन में एसी कोच की मांग है। इसलिए रेलवे ने अस्थाई की बजाय सीधे स्थाई व्यवस्था करते हुए एक कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे 64 यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगी।

क्रिसमस व नए साल में सामान्य दिनों की अपेक्षा ट्रेनों में अधिक भीड़ रही है। लोग अभी से रिजर्वेशन करा रहे हैं। रेलवे का एक विभाग उन ट्रेनों का नियमित आकलन करता, जिसमें प्रतीक्षा सूची अधिक रहती है। इसके आधार पर अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया जाता है। इसके बाद प्रस्ताव भेजते हैं और फिर आवश्यकतानुसार संबंधित ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ दिया जाता है। वेनगंगा एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। 12251 यशवंतपुर – कोरबा एक्सप्रेस में यह सुविधा यशवंतपुर से 30 दिसंबर से मिलेगी।

वहीं 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में कोरबा से एक से जनवरी से यह ट्रेन अतिरिक्त एसी कोच के साथ चलेगी। इसी तरह रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए 22647/22648 कोरबा-कोधावेली एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। 22647 कोरबा-कोधावेली एक्सप्रेस में 09, 12, 16, 19 एवं 23 नवंबरको और 22648 कोधावेली – कोरबा एक्सप्रेस में 14, 17, 21, 24 एवं 28 नवंबर को उपलब्ध रहेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन हैं। यदि बेहतर रिस्पांस मिला और यात्रियों के बीच अतिरिक्त कोच की मांग जारी रहेगी, तो अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। इससे पहले रेलवे ऐसा कर चुकी है। रेल प्रशासन का कहना है की यात्रियों की सुविधा प्राथमिकता है। इसलिए किसी तरह यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...