80 प्लस बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किया मतदान

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में विधानसभा निर्वाचन की व्यापक तैयारियां है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं (पीडब्ल्यूडी) को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसी कड़ी में आज रामपुर और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं में मतदान दलों की उपस्थिति में घर पर भी मतदान करके लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दी। 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। होम वोटिंग से पूर्व मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि  जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत मतदाताओं ने सहमति दी है। गठित दल द्वारा चिन्हित मतदाताओं के घर पहुंचकर पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतदान की कार्यवाही संपन्न कराएंगे। इस दौरान मत की गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी करायी जाएगी। यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी की मतदाता निर्भीक होकर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके। प्राप्त मतों को सुरक्षा के बीच सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...