गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के लिए 18 नवंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

Date:

Share post:

कोरबा -: वर्ष 2022- 2023 में गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस तारतम्य में कोरबा जिले के निवासरत अनुसूचित जाति नर्तक दल इसमें सम्मिलित होने के लिए अपनी प्रविष्ठियां 18 नवंबर 2022 शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में प्रस्तुत कर सकते हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोक कला जैसे लोकगीत,गायन, लोक नृत्य, पंथी, पंडवानी, भरथरी और लोक वाद्य यंत्र आदि के कलाकारों की प्रतिभा पहचान करने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के अंतर्गत प्रविष्टियां मंगाई जाती है। योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपए है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा से संपर्क कर सकते है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...