CG – सरकारी नौकरी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी मंजूरी, इतने रिक्त पदों पर होगी भर्ती…..

Date:

Share post:

रायपुर। वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने पहल करते हुए रजिस्ट्री विभाग के पुनरीक्षित सेटअप को स्वीकृति दी है। इस नए सेटअप में पंजीयन विभाग में विभिन्न श्रेणी के 85 नए पद सृजित किए गए है। इसके साथ ही मंत्री ओपी चौधरी ने पंजीयन विभाग के वर्तमान लागू सेटअप के विभिन्न श्रेणी के लगभग 100 रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी भी दी है।

विदित हो कि राज्य विभाजन के बाद से 24 वर्षों से रजिस्ट्री विभाग का सेटअप रिवीजन लंबित था। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी कर्मचारी लंबे समय से सेटअप पुनरीक्षण की मांग कर रहे थे। सेटअप रिवीजन नहीं होने से रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर नहीं मिल पा रहे थे। 25 30 साल की सेवा के बाद भी एक भी पदोन्नति नहीं मिल पा रहा था ,जबकि उनके समकक्ष दूसरे विभाग के अधिकारी कर्मचारी तीन चार पदोन्नति प्राप्त कर चुके होते थे।

राज्य विभाजन के बाद रजिस्ट्री विभाग का काम, दस्तावेज संख्या तथा राजस्व कई गुना बढ़ चुका है, लेकिन सेटअप रिवीजन नहीं होने से कर्मचारी अधिकारी काम के अत्याधिक बोझ से ग्रसित थे। राज्य विभाजन के बाद से दूसरे विभागों का सेटअप कई कई बार रिवाइज हो चुका है। पंजीयन विभाग के वर्तमान सेट अप रिवीजन में महानिरीक्षक पंजीयन पुष्पेंद्र मीणा ने भी काफी प्रयास किया। सेट अप रिवीजन से राज्य के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी दिए जाने से राज्य के बेरोजगार युवाओं को तत्काल भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर पंजीयन विभाग को अपने कर्तव्यों को अधिक कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में आसानी होगी। सेट अप रिवीजन तथा रिक्त पदों पर भर्ती के मंजूरी दिए जाने से जनता को भी सुविधा होगी

छत्तीसगढ़ पंजीयन मुद्रांक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास ने सेटअप रिवीजन किए जाने और रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति दिए जाने का स्वागत किया है, तथा वर्षों से लंबित इस कार्य को तत्काल पूरा किए जाने पर मंत्री ओपी चौधरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...