जैतहरी के थाना प्रभारी के प्रताड़ना से तंग आकर  रेहड़ी लगाने वाले ग्रामीण ने कर लिया आत्महत्या

Date:

Share post:

अनुपपुर/शुभ संकेत: मध्यप्रदेश सरकार के भ्रष्ट पुलिस अफसर ने एक गरीब रेहड़ी वाले की जान ले ली। अनुपपुर जिले के ग्राम जैतहरी के थाना प्रभारी के पुलिसिया कार्यवाही एवं दबाव के कारण मोहनलाल राठौर नामक रेहड़ी वाले ने आत्महत्या कर ली। मोहनलाल राठौर अंडा बेचने का व्यावसाय करता था, जिसे थाना प्रभारी जैतहरी के द्वारा अवैध शराब बेचने के झूठा आरोप तथा गिरफ्तार कर अंदर करने की धमकियां बार-बार दिया जा रहा था, पुलिस के ऐसे बार बार दबाव और धमकियों से परेशान होकर मोहनलाल ने आत्महत्या कर लिया।

जैसे ही इसकी खबर आसपास के दुकान वालों तथा ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने थानेदार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। तथा मोहनलाल के हत्या के आक्रोश में ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया। मोहनलाल राठौर के चले जाने से उसके पत्नी एवं बच्चों का सहारा ही छीन गया है। ग्रामीणों ने मोहनलाल के आत्महत्या के आरोपी थानेदार के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। अब देखने वाली बात ये होगी की पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के आलाधिकारी इस पर किस तरह की कार्यवाही करते हैं।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...