धान खरीदी केंद्र कोरबी में बाजा – गाजा के साथ शुरू हुआ धान खरीदी, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर हुए शामिल

Date:

Share post:

जिले में अब तक 12 हजार 559 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

खरीदी केंद्रों से धान का उठाव जारी, एक हजार 980 क्विंटल धान का हो चुका उठाव

16 नवंबर के लिए 168 टोकन जारी, 5 हजार 565 क्विंटल धान की होगी खरीदी

कोरबा -: जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 12 हजार 559 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं 16 नवंबर के लिए 168 टोकन जारी किए गए हैं। इसके माध्यम से 5 हजार 565 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो चुका है। जिले के खरीदी केंद्रों से  एक हजार 980 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। धान उपार्जन केन्द्र कोरबी  मे बाजा गाजा के साथ धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर शामिल हुए। उपार्जन केंद्र कोरबी में कृषक दिलीप कुमार राठौर व अन्य 6 कृषक का 129.20 क्विंटल धान खरीदी कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक कंवर ने किसानो को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त लैंप्स अध्यक्ष बुधराम सिंह कंवर ने बैंड बाजे के साथ किसानों का स्वागत किया। विधायक कंवर ने नए लैंप्स गोदाम सह कार्यालय का भूमिपूजन किया, व आगामी मे अहाता निर्माण बनाए  जाने की भी बात कही। इस मौके पर संतोषी पाटले जनपद सभापति सहकारिता विभाग जनपद पंचायत पाली,विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास राठौर, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि विजय धनुहार, ग्राम सचिव गिरीश चन्द्र कश्यप, लैंप्स प्रबंधक डाकेश्वर  पाण्डेय कंप्यूटर आपरेटर शैलेन्द्र राठौर,समिति कर्मचारी समुंद सिंह घनश्याम जायसवाल व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
       बुधवार को धान खरीदी के लिए 168 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें समिति से 86 और मोबाईल ऐप से 82 जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से 5 हजार 565  क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मनेंद्रगढ़;-22 दुकानों में बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-मनेन्द्रगढ़ नगर के मध्य स्थित बहुचर्चित भूपेन्द्र क्लब की भूमि पर लगभग 50 वर्षो से अतिक्रमण कर...

जनगणना के बाद परिसीमन की तैयारी..

शुभ संकेत/देश;- एक मार्च 2027 को जनगणना पूरी होने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं का परिसीमन भी हो...

कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न…

कोरबा/शुभ संकेत: आज दिनांक 8 जून दिन रविवार को गीतांजलि भवन कोरबा में कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला...

रायपुर : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने किया प्रेरित

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शनिवार को सरगुज़ा जिला प्रवास के दौरान विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम उदयपुर में...
error: Content is protected !!