छत्तीसगढ़: गुड़ फैक्ट्रियों में फिर ड्रग्स विभाग की छापेमारी, पत्थर पाउडर मिलाने की आशंका

Date:

Share post:

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ड्रग्स विभाग ने एक बार फिर से गुड़ फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले भी इन फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें 310 क्विंटल पत्थर पाउडर बरामद हुआ था। अब विभाग ने फिर से फैक्ट्रियों पर दबिश देकर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

कई फैक्ट्रियों पर एक साथ छापा

बुधवार को पंडरिया विकासखंड के कुम्ही, बोड़तरा और धोबगट्टी स्थित गुड़ फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। जांच में यह संदेह जताया गया कि गुड़ का वजन बढ़ाने के लिए इसमें पत्थर पाउडर मिलाया जा रहा था। इससे पहले जंगलपुर स्थित एक फैक्ट्री में 310 क्विंटल पत्थर पाउडर जब्त किया गया था, जिसे मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

ड्रग्स विभाग की इस कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि गुड़ में मिलावट के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संदेहास्पद फैक्ट्रियों से सैंपल लिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

See also  बड़ी खबरः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी गई है, ताकि मिलावटी उत्पादों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...