CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेने हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट…..

Date:

Share post:

बिलासपुर। रायपुर से बिलासपुर, कोरबा, जूनागढ़ रोड में चलने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनों को पांच फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से लोकल यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी।

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर डी लांचिंग के लिए ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक लिए जाने का हवाला दे 2 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वही दो पैसेंजर ट्रेनें समय से पूर्व समाप्त होंगी।

देखें रद्द होने वाली गाडियां

1) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

2) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

3) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी।

4) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी।

5) 04 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

6) 04 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

7) 05 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

8) 05 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

1) 02 फरवरी, 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

2) 02 फरवरी, 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...