ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने दी दस्तक, सवा 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Date:

Share post:

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का पहला मामला सामने आया है। यह संक्रमण सवा तीन साल के एक बच्चे में पाया गया, जो कोरबा जिले का निवासी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी के अनुसार, 27 जनवरी को बच्चे को सर्दी, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उसे बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों को वायरस की आशंका होने पर जांच के लिए सैंपल एम्स रायपुर भेजा गया, जहां रिपोर्ट में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद बच्चे को अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के परिवार के अन्य तीन बच्चों को भी निगरानी में रखा है, हालांकि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इसके अलावा, प्रशासन ने बिलासपुर जिले में सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी किया है और कोरबा के उस क्षेत्र में सर्वेक्षण किया जा रहा है, जहां से बच्चा आया था।

एचएमपीवी मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाला वायरस है, जो छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए अधिक खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर कड़ी निगरानी रख रहा है और संभावित संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...