जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेन्ट कैंप का आयोजन 04 जून को…

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 04 जून 2025 को प्लेसमेन्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोजक जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर कोरबा, रोही रिकवरी मैनेजमेंट रायपुर, एयरटेल पेमेंट बैंक कोरबा, एस.बी.आई. लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कोरबा और लक्ष्मी क्रियेशन कोरबा द्वारा प्लेसमेंट कैंप में भाग लिया जायेगा।

प्लेसमेंट के माध्यम से एयरटेल बिजनेस डेव्लपमेंट एक्जीकेटिव -20 पद, लाईफ मित्रा-70 पद, फिल्ड ऑफिसर -50 पद, इंफोर्समेंट ऑफिसर -25 पद, इलेक्ट्रिशियन -80 पद, सुपरवाईजर -06 पद, एम.आई.एस.- 01 पद, विडियो एवं फोटो एडिटर -6 पद पर भर्ती किया जाना है। उक्त पदों पर शैक्षणिक योग्यता 10वी, 12वी, स्नातक, आई.टी.आई इलेक्ट्रिशियन, बीई, पॉलिटेक्निक, पी.जी.डी.सी.ए. उत्तीर्ण एवं बेसिक इंग्लिश के जानकार, आयुसीमा- 18-40 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये 5,000 से 50,000 तक, नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।


इच्छुक आवेदक/आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11 बजे से अपरांह 2 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नं. – 07759-222069 में संपर्क किया जा सकता है एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...