सावन के पवित्र महीना में आयोजित शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन हेतु जगह जगह बैठक लेकर कार्यकर्ताओं की टोली तैयार किया जा रहा है

Date:

Share post:

।।श्री शिवाय नमस्तुभ्यं।।

कोरबा/शुभ संकेत: ऊर्जानगरी कोरबा में प्रारंभ होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए काशीनगर कोरबा में रुक्मणि ठाकुर जी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से शत्रुघ्न थवाइत, नितिन जयसवाल, दुर्गेश राठौर, सुनील अग्रवाल, राखी तारक, पूर्णिमा राठौर, त्रिवेणी राजवाड़े, भगवती सुधार, अंजलि देवांगन, रुक्मणी सिद्धार्थ, ज्योति सिंह, अमित भाई, हीरा शर्मा, गायत्री निषाद, सुकृत सिंह, वर्षा यादव उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री महाकाल भक्तमंडल के सचिव राजेंद्र तारक ने बताया कि शिवजी की पवित्र महीना सावन में शिव महापुराण कथा का आयोजन होना सभी कोरबावासियो के लिए सौभाग्य की बात है। शिवभक्तों की लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने हेतु समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनाने के लिए जगह-जगह बैठकें ली जा रही है। कार्यकर्ताओं की रुचि के अनुसार उन्हें कार्यक्षेत्र में सेवा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पंजीकृत कार्यकर्ताओं का परिचय पत्र बनेगा, जिसके लिए फॉर्म भराया जा रहा है जिसमें माता बहने एवं भाई अत्यधिक मात्रा में शामिल होकर सेवा देने के लिए काफी उत्साहित हैं।

तत्पश्चात श्री महाकाल भक्तमंडल द्वारा पथर्रीपारा शिव मंदिर में घनश्याम कौशिक जी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई, जिसमें राखी तारक के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की भीड़ में अपनी सुरक्षा की दृष्टि से महंगे आभूषण पहन कर ना जाएं, कथा स्थल में प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, अतः अपने साथ पानी की बोतल, खाने पीने की सामग्री, अपने थैले में लेकर जाएंगे और वहां पर किसी भी प्रकार की कचरा नहीं फैलाएंगे। कथास्थल पवित्र स्थल है वहां पर पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन करने में समिति का विशेष सहयोग सभी श्रद्धालुओं को करना है। उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्गेश राठौर ने दी।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...