एकदिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वयंसेविका ऋचा स्वर्णकार ने दिया स्वच्छता का संदेश

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: शासकीय इ. वि. स्ना. महाविद्यालय कोरबा के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय पटेल के मार्गदर्शन में स्वयंसेविका ऋचा स्वर्णकार द्वारा ग्राम पंचायत कोरकोमा में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर, लोगों को दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश। ऋचा ने बताया कोरकोमा में बाकी स्थानों की भाँति स्वच्छता दीदी और स्वच्छता कर्मी हैं, पर जागरूक ना होने की वजह से ये स्वच्छता कार्य ठीक से नहीं कर पाते हैं। रासेयो की मदद से इन्हें प्रेरणा मिली और अब यह कार्य प्रतिदिन होता है, और ग्राम पंचायत भी साफ सुथरा होता है।

जागरूकता कार्यक्रम की इसी कड़ी में स्वयंसेविका ऋचा स्वर्णकार द्वारा स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कर्मी और स्वयं सेवकों के साथ मिलकर एक दिवसीय स्वतच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थान जैसे- सामुदायिक भवन, चौराहा, हाट- बाजार और सड़कों में साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी रुचि दिखाई और इस कार्य हेतु शुभकामनाएं दी और एनएसएस के इस बेहतर कार्य को सराहा। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पटेल द्वारा बताया गया कि स्वच्छता कई प्रकार की होती है, जैसे – शरीरिक, मानसिक और सामाजिक। हमें स्वयं को स्वच्छ रखकर दूसरों को और घर व अपने समाज को भी स्वच्छ रखना अनिवार्य है तभी हम संपूर्ण स्वच्छ कहलाएंगे, और सुखी जीवन जी पाएंगे व स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर पाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयं सेवक- भूपेंद्र स्वर्णकार, सोनू, विक्रांत, तन्मय, मोनिका, स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कर्मी, स्थानीय नागरिक- अश्वनी, नयन, अमित, योगेश, शिवकुमारी आदि की अहम भूमिका रही।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...