सांसद हिमाद्री सिंह की पहल से अनूपपुर जिले को मिल रहा विकास का नया आयाम

Date:

Share post:

अनूपपुर को जल्द मिलेगा नया मुख्य डाकघर भवन, सांसद करेंगी भूमि पूजन…


अनूपपुर/शुभ संकेत: अनूपपुर जिले की विकासात्मक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्त्वपूर्ण कार्य आरंभ करवाए गए हैं। क्षेत्र की जनता की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। सांसद के निरंतर प्रयासों के चलते मुख्य डाकघर अनूपपुर के नए भवन निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए वार्ड क्रमांक 3, पटौराटोला में भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है, और शीघ्र ही सांसद हिमाद्री सिंह भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही राजेन्द्रग्राम में डाकघर की स्वीकृति मिलने तथा जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने संबंधी जानकारी दी गई।


सांसद सिंह ने बताया कि डाकघर जैसी आधारभूत सेवा का सशक्त और व्यवस्थित होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को समय पर डाक, पार्सल, बैंकिंग तथा अन्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें नागरिकों के बैठने, लेन-देन तथा आवश्यक दस्तावेजों के संचालन की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएगी। सांसद ने कहा कि अनूपपुर जिले को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना उनका प्राथमिक उद्देश्य है और वह जनता से प्राप्त सुझावों एवं मांगों को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाकर धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित हैं।


रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी सांसद द्वारा विशेष पहल की गई है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि अनूपपुर-कटनी तीसरी रेलवे लाइन परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। इस परियोजना के पूरा होते ही क्षेत्र की रेलवे कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा और कई नई ट्रेनों के स्टॉपेज अनूपपुर जंक्शन सहित जिले के अन्य स्थानों पर किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शहडोल-नागपुर ट्रेन को अनूपपुर से चलाए जाने की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरा होने की दिशा में है। साथ ही, रानी कमलापति-सांतरागाछी साप्ताहिक ट्रेन का भी अनूपपुर स्टेशन पर ठहराव जल्द ही सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने रेल मंत्रालय से फोन पर चर्चा कर, तीसरी लाइन परियोजना के पूर्ण होते ही अनूपपुर में स्टॉपेज मिलने वाली ट्रेनों की सूची की मांग की है। इसके लिए उनके द्वारा पूर्व में संबंधित अधिकारियों को पत्राचार भी किया गया है। सांसद ने विश्वास दिलाया कि संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं और क्षेत्र की जनता की प्रत्येक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिमाद्री सिंह की सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने अनूपपुर जिले के विकास को एक नई दिशा दी है। जनता में उनके प्रति विश्वास और भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...