खेल पुरस्कार -2025 हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: 01 जुलाई 2025nखेल पुरस्कार- 2025 (एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाषजोशी एवं लाईफटाईम एचीवमेंट पुरस्कार) हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गए हैं। पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. शासन के नवीन ‘‘पुरस्कार नियम -2021’’ के अनुसार विगत 05 वर्षों (01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किये जाएंगे। साहसिक खेल (समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित) हेतु भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

पुरस्कार हेतु पात्रता, पुरस्कार राशि व अन्य शर्ते विभागीय वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे https://anudan.dsywmp.gov.in तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के ‘‘Anudan‘‘ App Downlod करके भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के उपरांत आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण -पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति चचाई रोड अनूपपुर स्थित कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग अनूपपुर या संचालनालय खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई 2025 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरस्कार हेतु मान्य नही किये जाएंगे।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...