धूम धाम से मनाई जाएगी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 387वी जयंती,विभिन्न लोगों को किया जाएगा सम्मानित

Date:

Share post:

  1. धूम धाम से मनाई जाएगी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 387वी जयंती,विभिन्न लोगों को किया जाएगा सम्मानित
    अनूपपुर । राष्ट्रवीर दुर्गादास युवा संघ इकाई सामतपुर के मीडिया प्रभारी सुमित राठौर द्वारा बताया गया कि 13 अगस्त 2025 दिन बुधवार को सामतपुर तालाब प्रांगण अनूपपुर में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 387वी जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
    इस कार्यक्रम के माध्यम से में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी के जीवन मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा एवं समाज के सभी
    वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान,बोर्ड परीक्षाओं में उच्चतम अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान, गौ सेवकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामलाल रौतेल अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अनूपपुर की अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह,सोनाली पिंटू तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका अनूपपुर,हीरा सिंह श्याम जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,रमेश कुमार सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर,विजय सिंह राठौर जिला अध्यक्ष राठौर समाज अनूपपुर के साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश राठौर अध्यक्ष राष्ट्रवीर दुर्गा दास युवा संघ इकाई सामतपुर करेंगे।
    राष्ट्रवीर दुर्गादास युवा संघ इकाई सामतपुर के मीडिया प्रभारी सुमित राठौर ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की है एवं कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया ह

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...