परिवार से उपेक्षित इलाजरत 84 वर्षीय बुजुर्ग की देखभाल के लिए अनूपपुर पुलिस ने उठाया कदम* *परिवार से मिलाकर बेटों और बहु को दी नसीहत

Date:

Share post:

 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी को सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई कि शासकीय जिला चिकित्सालय, अनूपपुर में 84 वर्षीय बुजुर्ग श्री मोहन कुशवाहा निवासी पुरानी बस्ती, अनूपपुर को उसके बेटों और बहु द्वारा 05 दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया जाकर कोई भी देखभाल और परवाह नहीं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर महोदय द्वारा तत्काल टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पुलिस द्वारा 84 वर्षीय बुजुर्ग श्री मोहन कुशवाहा जी के ईलाज में आवश्यक समुचित सहयोग प्रदान किया गया एवं बुजुर्ग व्यक्ति को उसके पुरानी बस्ती स्थित घर पर ले जाकर दो बेटों संतोष कुशवाहा, मोहन कुशवाहा एवं पुत्रवधुओं को पुलिस द्वारा समझाईश दी गई। पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बेटों और पुत्रवधुओं में आपसी मतभेद के चलते बुजुर्ग पिता की कोई भी देखभाल और सेवा करने तैयार नहीं है, जबकि श्री मोहन कुशवाहा उम्र दराज होने से बातों और चीजों को भूल जाते है और कुछ दिनो पूर्व सुबह टहलते वक्त गिरने से सिर पर चोंट भी लग गई थी जिन्हे बच्चों ने अस्पताल भेजकर कोई खोज खबर नहीं ली। पुलिस के पहुंचने पर दोनो बेटों ने मिलकर बुजुर्ग पिता की देखभाल करने हेतु बात कही है।

*पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है* कि ऐसे सीनियर सिटीजन जिन्हे अपने परिवार या मोहल्ले या आसपास में किसी प्रकार की कोई असुविधा परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को सम्पर्क करें जिससे तत्परता पूर्वक उनकी सहायता की जा सके।

 

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...