फरसवानी: –छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी सरस्वती योजना के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी के कक्षा नवमी के 77 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री रामप्यारे बिंझवार ,विशिष्ट अतिथि एस एम डी सी के सदस्य सत्यनारायण लहरे,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कमलनारायण भारद्वाज, एन एन यादव, एस के साहू, उदय प्रताप ठाकुर, प्रधान पाठक आभा शर्मा, श्रीमती रीता चौधरी, अंकिता राठौर, मो.मुबारक, सतीश गढ़ेवाल सहित संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री रामप्यारे बिंझवार ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को शासन के इस कल्याण कारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि दूर दराज के आने वाले छात्राओं को स्कूल आवागमन हेतु कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।यह सरकार की बहुत अच्छी योजना है इस योजना की शुरुआत सत्र 2004-05 से हुई है जो अब तक चल रहा है।उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं को नियमित सही समय में स्कूल आने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए कहा । ततपश्चात सभी छात्राओं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
रवि कुमार साहू की रिपोर्ट


