- अनूपपुर 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कलेक्टर निवास में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई व राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण
अनूपपुर 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली तथा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी सहित कलेक्ट्रेट भवन में स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एवं सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।




