अमरकंटक के कपिला संगम क्षेत्र में झुग्गी, झोपड़ियों एवं अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्यवाही

Date:

Share post:

अनूपपुर 22 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में आज नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 8 कपिला संगम क्षेत्र में झुग्गी, झोपड़ियों एवं अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्यवाही की गई। यह अभियान नगर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

कार्यवाही के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक श्री चैन सिंह परस्ते, नायब तहसीलदार श्री कौशलेंद्र शंकर मिश्रा, नगर परिषद एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने समन्वय के साथ झुग्गी, झोपड़ियों को हटाते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे नगर की स्वच्छता एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण से परहेज करें।

समा.क्र./116

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...