आकांक्षा हाट का मंत्री श्री जायसवाल और सांसद ने किया शुभारंभ

Date:

Share post:

  1. महिला समूहों को आर्थिक सशक्त करने व हस्तशिल्पियों के उत्पाद को किया जा रहा प्रोत्साहित

    अनूपपुर 28 अगस्त 2025/ महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक सशक्त करने व हस्तशिल्पियों के उत्पाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आजीविका मिशन के बैनर तले तीन दिन तक चलने वाले आकांक्षा हाट का गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित सामतपुर तालाब परिसर में शुरुआत हुई।  मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। आकांक्षा हाट 30 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

    कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल एवं  सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने आकांक्षा हाट में स्व सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टाल में उनके द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया तथा समूहों के रचनात्मक क्रियाशीलता व उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुये कहा कि शासन की मंशानुरूप स्व सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण है यह आकांक्षा हाट ,जहां समूहों ने विभिन्न तरह के उत्कृष्ट उत्पाद तैयार किये हैं जिससे उनकी आजीविका को संवहनीयता प्राप्त होगी।आकांक्षा हाट का उद्देश्य भी यही है कि स्थानीय उद्यमियों एवं स्व सहायता समूहों के उत्पादों को एक मंच प्रदान करना, जहां आमजन उनके उत्पादों से परिचित हो सकें तथा उत्पाद व उत्पादक को बाजार उपलब्ध हो सके।

    कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सांसद ने समूह की दीदियों द्वारा तैयार कोदो की खीर एवं इडली का स्वाद भी चखा और इसकी सराहना की। साथ ही आकांक्षा हाट के सेल्फी प्वाइंट पर समूह के उत्पादों के साथ फोटो भी खिंचाई व जिला प्रशासन के गुणवत्तापूर्ण आयोजन की प्रशंसा की।

    आकांक्षा हाट में 12 स्टाल लगाये गये हैं। जिनमें आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा कोदो एवं कोदो से बने विभिन्न उत्पाद जैसे कोदो कुकीज, कोदो नमकीन सहित शहद, गोंडी चित्रकला, बीजापुरी काष्ठ शिल्प, मूर्तिकला, अचार, पापड़, बड़ी, चिप्स, नमकीन जैसे खाद्य पदार्थ, हैंडवाश, डिशवास, साबुन जैसे वाश प्रोडक्ट तथा अमरकंटक हार्टिकल्चर प्रोड्यूसर कंपनी की दीदियों द्वारा स्थानीय व्यंजन कोदो की खीर, इडली , पुलाव आदि के स्टाल लगाए गए हैं।

    इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री शशांक प्रताप सिंह, सहायक संचालक उद्यान श्री सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वसहायता समूह की दीदियां, जनप्रतिनिधिगण, आमजन, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

समा.क्र./148

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...