ग्राम पंचायत सेंदुरस में गणेश विसर्जन धूमधाम से सम्पन्न

Date:

Share post:

जिला सक्ती। ब्लॉक जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में आज गणेश विसर्जन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। विसर्जन जुलूस में ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से भगवान गणेश की विदाई की।

oplus_0

शनिचरी बाजार चौक से निकला विसर्जन जुलूस गांव की गलियों से होते हुए बकताल बड़े तालाब तक पहुंचा और वहां भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष करते रहे। पूरा कार्यक्रम शांति और आपसी भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हुआ।

oplus_0

📸 ग्राम पंचायत सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक से निकले गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल ग्रामीण, बकताल बड़े तालाब की ओर जाते हुए।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...