‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’’ थीम पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

 

 

शुभ संकेत  अनूपपुर : अनूपपुर 22 सितम्बर 2025/ जिले में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अनूपपुर द्वारा ‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’ थीम के अंतर्गत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगरपालिका परिषद अनूपपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली तिवारी एवं पार्षद श्रीमती रेनू सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर से किया गया। रैली का समापन पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में हुआ। रैली में स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन शामिल हुए।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...