नवरात्रि पर्व के दौरान “में हूं अभिमन्यु ” जागरूकता कार्यक्रम का डी.आई.जी. महोदय शहडोल ने सामतपुर तालाब परिसर में किया आयोजन*

Date:

Share post:

पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर ” मैं हूं अभिमन्यु -3″ जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रविवार की दोपहर पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेन्ज, शहडोल सुश्री सविता सोहाने द्वारा अनूपपुर नगर में सामतपुर तालाब परिसर में चल रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आजीविका फ्रेश मेला के कार्यक्रम स्थल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डी.आई. जी. महोदय शहडोल रेन्ज सुश्री सविता सोहाने द्वारा महिलाओ के प्रति सहयोग, सम्मान एवं समानता लाये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे मैं हूं अभिमन्यु जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिसमें लिंग भेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अश्लीलता रूहीवादिता, दहेज एवं नशा जैसी सामाजिक बुराईयो के चक्रव्यू को तोड़ने के लिए समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को अभिमन्यू बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेड्डा, टी.आई. कोतवाली श्री अरविन्द जैन, महिला थाना प्रभारी राकेश उइके, महिला थाना एवं कोतवाली थाना का पुलिस बल उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अजय जैन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डाक्टर कौशलेन्द्र सिहं, माता सबुरी कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर की प्राचार्या डाक्टर प्रमिला पाण्डेय शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चल रहे आजीविका फ्रेश मेला में उपस्थित महिलाओं माता सबुरी कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर की छात्राओं एवं शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर की छात्राओ को महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, पुलिस हेल्प लाईन नम्बर 112, सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग नम्बर 7827170170 के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के द्वारा पूछे गये प्रश्नो का डीआईजी महोदय शहडोल रेन्ज सुश्री सविता सोहाने ने उत्तर देते हुए समाज में महिलाओं की सुरक्षा हेतु सहयोग, सम्मान एवं समानता की भावना विकसित किये जाने की बात कही है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...