शराब माफिया वीरेंद्र राय के अवैध ठीहे पिपरिया में आबकारी विभाग का छापा माल बरामद

Date:

Share post:

शराब माफिया वीरेंद्र राय के अवैध ठीहे पिपरिया में आबकारी विभाग का छापा माल बरामद

अनूपपुर/जिले में शराब माफिया ठेकेदार वीरेंद्र राय का आतंक चरम पर है पूरे जिले में उनके द्वारा अवैध पैकारी के माध्यम से शराब का विक्रय जोरों पर की ही जा रही है साथ ही अवैध ठीहे जगह-जगह गांव गांव खोल करके वैद्य शराब दुकान की तरह सुबह से शाम तक बेची जा रही है इनके द्वारा अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित समस्त वैद्य शराब दुकानों में वैधानिक दर से अधिक कीमत पर शराब तो बची ही जा रही है इसके अलावा भी अवैध बिक्री भी जगह जगह की जा रही है।

ग्राम पिपरिया में आबकारी विभाग का छापा

शराब माफिया ठेकेदार वीरेंद्र राय के द्वारा अनूपपुर जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पिपरिया में मेन रोड पर एक किराए का शटर वाली दुकान लेकर के और अपना बाकायदा सेल्समैन बैठा करके लगभग एक माह से तरह-तरह के सभी शराब रखकर सुबह से शाम तक बिक्री कराया जा रहा था जहां पर उनके द्वारा युवकों को लत लगाने के लिए एमएसपी एमआरपी से भी निम्न दरों पर शराब की बिक्री की जा रही थी जिससे यहां के युवा पूरी तरह से शराब के नशे के गिरफ्त में आ चुके थे जिसमें ग्रामीणों द्वारा संज्ञान लेकर आबकारी विभाग को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई और जिसमें आबकारी विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए दिनांक 28 सितंबर 2025 को लगभग सायं 6:00 बजे छापामार कार्यवाही की जिसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ उप निरीक्षक एवं आरक्षक गण उपस्थित थे जिन्होंने ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार करके भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देसी शराब एवं बियर की बोतल केन जप्त की है और सेल्समैन को भी अपने हिरासत में लिया है।इसी तरह का मामला बताया जा रहा है कि शराब माफिया ठेकेदार वीरेंद्र राय के द्वारा अनूपपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरा तिराहा में भी अवैध दुकान खोलकर शराब बिक्री की जा रही है।नशे के गिरफ्त से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए वृहद स्तर पर आबकारी विभाग वा प्रशासन को कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

Related articles

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...