एकजुट होकर पार्टी को जिताने लिया संकल्प

Date:

Share post:

पाली ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन केराझरिया मे आयोजित

कोरबा -: पाली तानाखार विधानसभा में केराझरिया से कांग्रेस ने चुनाव पूर्व अपनी तैयारी का शंखनाद कर दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन और चिंतन शिविर के बहाने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया गया और आगामी पार्टी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
पाली ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन केराझरिया में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक मोहित राम केरकेट्टा , गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह कार्यकर्ताओं की नाराजगी से रूबरू हुए और उनके उचित निराकरण सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए मांगो की पूर्ति हेतु आश्वस्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की और विधायक ने भी इसे विनम्रता से सुनते हुए स्वीकार किया और खेद जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है और वे इसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं है परिवार में सदस्यों के बीच थोड़ा बहुत असंतोष हो जाता है और उसे दूर करने का यथासंभव प्रयास करते हुए यथोचित सम्मान दिया जाएगा। उपस्थित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित दिग्गज नेताओं और कांग्रेस पार्टी के विभिन्न इकाई के पदाधिकारियों आम कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में खुलकर अपनी बात रखी। गौ सेवा आयोग सदस्य  मिश्रा ने कहा कि इस मंच के जरिए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के द्वारा दी गई सलाह और नसीहत का पूर्णतः पालन किया जाएगा,अगले वर्ष चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर कार्य करेंगे। श्रम कल्याण मण्डल सदस्य नवीन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानो और जनता के हित के लिए विविध योजनाओं का संचालन कर रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रहा है। इसे ज़न ज़न तक पहुंचाते हुए योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। शिविर में पाली ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!