2019 से लेकर 2025 तक यही सिलसिला चल रहा है — तारीख पर तारीख, वादा पर वादा, और न्याय अब तक अधूरा!

Date:

Share post:

एक तरफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव @DrMohanYadav51 मंचों से बड़े गर्व के साथ यह घोषणा करते हैं कि ओबीसी को 27% आरक्षण “डंके की चोट पर” दिलवाया जाएगा, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। अदालत में सरकार के वकील तुषार मेहता हर बार सिर्फ़ एक ही बात कहते हैं — “अगली तारीख दे दीजिए।”
2019 से लेकर 2025 तक यही सिलसिला चल रहा है — तारीख पर तारीख, वादा पर वादा, और न्याय अब तक अधूरा!

यह स्पष्ट हो चुका है कि बीजेपी सरकार ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को केवल चुनावी मंचों तक सीमित रखती है, ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जबकि लाखों ओबीसी छात्र, युवा और कर्मचारी अपने हक़ के इंतज़ार में ठगे जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की यह कहानी बिहार वालों के लिए चेतावनी है। वोट देने से पहले यह सोचें कि जिनके राज में ओबीसी को सिर्फ़ तारीखें मिलीं, वो बिहार में आकर आपका भला क्या करेंगे?
ओबीसी का हक़ भाषणों से नहीं, ठोस कार्रवाई से मिलेगा — और अब जनता सब समझ चुकी है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...