मध्यप्रदेश स्थापना दिवस तथा दीपोत्सव 1 नवंबर को अमरकंटक स्थित रामघाट में होगा आयोजित

Date:

Share post:

 

 अनूपपुर/जैतहरी:अनूपपुर 30 अक्टूबर 2025/ 01 नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह तथा दीपोत्सव व मां नर्मदा महाआरती का आयोजन पवित्र नगरी अमरकंटक के रामघाट में शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

 

मध्यप्रदेश राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा जिला प्रशासन अनूपपुर के सहयोग से देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 को रामघाट अमरकंटक में शाम 6ः00 बजे से 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सभी लोगों की उपस्थिति की अपील की गई है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...