भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के संतोष दीवान बने कोरबा जिलाध्यक्ष

Date:

Share post:

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट)-: भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज जिला कोरबा के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। बाँकी मोंगरा गजरा स्थित विद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर भारी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और अपना मतदान किया। मतदान सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चला और देर रात वोटों की गिनती शुरू हुई। जिसमें नवनिर्वाचित पदों के पदाधिकारी की घोषणा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के रूप में की गई । जिसमें अध्यक्ष के रूप में संतोष दीवान ने भारी मतों से विजई प्राप्त किया, वहीं उपाध्यक्ष में अगन दास महंत, सचिव धनेश्वर दास व कोषाध्यक्ष शिव दास बने। इस बीच प्रत्याशियों के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला , नवनिर्वाचित कोरबा जिलाध्यक्ष संतोष दीवान ने समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज कोरबा जिला चुनाव में प्रमुख रूप से उपस्थित थे राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या विनोद दास , महासचिव मुरली महंत, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष दुबे दास महंत, कटघोरा ब्लॉक सचिव सुभाष दास महंत, चपेली समिति अध्यक्ष मुकेश महंत, कटघोरा विधायक प्रतिनिधि मोहन दास सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व समाज के लिए मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कोरबा पदाधिकारियों को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दिये।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...