पीएम जनमन तथा आवास प्लस के निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर कार्य की पूर्णता सुनिश्चित कराए-सीईओ जिला पंचायत

Date:

Share post:

अनूपपुर एवं जैतहरी जनपद के लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कर जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर 13 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जनमन तथा आवास प्लस स्कीम के तहत स्वीकृत आवास निर्माण कार्य की जिला पंचायत सभागार में समीक्षा करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने पूर्व पाक्षिक बैठक उपरांत से अब तक के आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों से आवास निर्माण कार्य का लगातार फॉलो अप लेने तथा अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार तथा जनपद अनूपपुर के सीईओ, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी (आवास) डॉ उमेश द्विवेदी,विकासखंड समन्वयक आवास तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास जनमन तथा आवास प्लस के निर्माण कार्य के क्रियान्वयन की सतत समीक्षा सेक्टर बैठक में करने तथा हितग्राहियों के कार्य स्थल पर जाकर निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य के लिए सतत प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के प्लिंथ लेवल के कार्यों पर विशेष ध्यान देकर कार्य में प्रगति परिलक्षित करने के  निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में जनपद पंचायत अनूपपुर एवं जैतहरी मे लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए  शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत अनूपपुर के सीईओ तथा जैतहरी एवं अनूपपुर के खण्ड पंचायत अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि लंबित सीएम हेल्पलाइन के एक-एक प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित किया जाए

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...