परम पूज्य श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी मायापुरी हरिद्वार का हुआ कोरबा आगमन…

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: भगवान स्वरूप परम पूज्य श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी मायापुरी हरिद्वार, शाखा – प्रयागराज का आगमन श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय श्री शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिसर कोरबा (छ.ग.) में हुआ है।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त दुःखो के निवारण के लिए महाराज जी का धुना यहाँ लगा हुआ है। यह इस मंदिर के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की यह मंदिर का 43वाँ लघु रूद्रयज्ञ एवं रुद्राभिषेक होने जा रहा है, जिसमे श्री पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी जी के तत्वदर्शी नागा सन्यासी का आगमन उनके शिष्यों के साथ हुआ है।
नागा सन्यासी शिव का चलता-फिरता स्वरूप है, न वस्त्र, न मोह,न भय। भस्म में लिपटा वह शरीर, जटाओं में गूंजता वैराग्य, यही है नागा सन्यासी, शिव की जीवित चेतना है।

नागा सन्यासी हिंदू संन्यास परंपरा के अग्नि-तपस्वी हैं, जो संसार, वस्त्र और पहचान सब त्यागकर दिगंबर रूप में शिव-तत्त्व को जीते हैं। भस्म से लिप्त देह, कठोर तप, अडिग वैराग्य और निर्भीक साधना इनके जीवन की पहचान है, ये संन्यास की चरम अवस्था और सनातन परंपरा की जीवित ज्वाला माने जाते हैं। जहाँ शिव, वहीं नागा, शमशान की राख हो या हिमालय की गुफा, नागा सन्यासी हर उस जगह खड़ा है, जहाँ अहंकार जलता है और आत्मा जागती है।

यहाँ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पंचदिवसीय लघु रूद्रयज्ञ का आयोजन हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया जा रहा है, जिसमें सभी शिवभक्तों का एवं कॉलोनीवासियो का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यह यज्ञ कलश यात्रा के साथ दिनांक 12/02/26 दिन गुरुवार से प्रारंभ होगा और पूर्णाहुति दिनांक 16/02/26 को होगा। मंदिर पुरोहित श्री नागेश्वर पुरी जी हैं जो मंदिर के प्रथम पुरोहित ब्रह्म लीन श्री प्रहलाद पुरी गोस्वामी जी के तीसरी पीढ़ी है। श्री यज्ञचार्य नागेंद्र पाण्डेय जी (बनारस वाले) होंगे। आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे सपरिवार पधार कर आयोजन को सफल बनाएं।
पूजा स्थल: श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय श्री शिव मंदिर
नगर निगम आवासीय परिसर कोरबा (छ.ग.)
संपर्क: +91 7974250158

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...