राशन दुकान संचालक की मनमानी के खिलाफ फूटा आक्रोश

Date:

Share post:

पार्षद मधुसूदन दास के नेतृत्व में चक्काजाम

सोसाइटी संचालक पर बदतमीजी और राशन वितरण में लापरवाही का आरोप

बाकी मोगरा -: कुदरीपारा में नई राशन दुकान खोलने की मांग को लेकर 3 घंटे बाधित रहा मुख्य मार्ग।
प्रशासन के हस्तक्षेप और 15-15 दिन दोनों क्षेत्रों में दुकान खोलने के समझौते पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
बाँकी मोंगरा के कुदरीपारा (वार्ड क्र. 15) में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर लंबे समय से पनप रहा आक्रोश शनिवार को सड़क पर उतर आया। वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने 2 नंबर बस्ती स्थित राशन सोसाइटी के संचालक पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और राशन देने में पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आंदोलन की मुख्य बातें:
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आज़ाद और पार्षद संदीप डहरिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चक्काजाम के कारण लगभग 2-3 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पार्षद मधुसूदन दास ने मीडिया को बताया कि, “सोसाइटी संचालक का रवैया वर्षों से तानाशाही पूर्ण रहा है। कुदरीपारा एक घनी आबादी वाला स्लम क्षेत्र है, यहाँ के कार्डधारियों को राशन के लिए दूर जाना पड़ता है जहाँ उन्हें अपमानित किया जाता है। हमारी मांग है कि शासन कुदरीपारा में ही पृथक सोसाइटी की व्यवस्था करे।
प्रशासनिक हस्तक्षेप और समाधान:
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए तहसीलदार, खाद्य अधिकारी और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई।
खाद्य अधिकारी का निर्णय: विवाद को शांत करने के लिए खाद्य अधिकारी ने बीच का रास्ता निकाला। जब तक शासन स्तर पर नई दुकान का निर्णय नहीं होता, तब तक राशन दुकान 15 दिन 2 नंबर बस्ती में और 15 दिन कुदरीपारा में संचालित की जाएगी।
चेतावनी: अधिकारियों ने सोसाइटी संचालक को कड़ी समझाइश दी है कि भविष्य में उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संचालक का पक्ष:
दूसरी ओर, सोसाइटी संचालक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पिछले माह शासन से राशन की आपूर्ति समय पर और एकमुश्त नहीं होने के कारण वितरण में समस्या आई है, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रशासन के लिखित आश्वासन और वैकल्पिक व्यवस्था के बाद पार्षद मधुसूदन दास ने चक्काजाम समाप्त करने की घोषणा की।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राष्ट्रीय सम्मानित पत्रकार संपादक राजा के अध्यक्षता में (छ.ग.) सदभाव  पत्रकार संघ द्वारा डॉ.भीमराव जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया एवं नारी शक्ति का...

        जिला सक्ति: 14अप्रेल 2026को राष्ट्रीय सम्मानित पत्रकार 24आज तक लाइव न्यूज के संपादक राजा बंजारे के घर में...

बिना किसी कानूनी विरासत के फर्स्ट जेनरेशन लॉयर बनना अपने आप में एक संघर्ष है, मात्र यह एक पेशा नहीं, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक व्यवसायिक...

5 बिना किसी कानूनी विरासत के फर्स्ट जेनरेशन लॉयर बनना अपने आप में एक संघर्ष है, मात्र यह एक...

अनूपपुर जिला से बड़ी खबर : एम.बी. पावर (एम.पी.) लिमिटेड जैतहरी के श्रमिकों की समस्याओं पर मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव...

*अनूपपुर जिला से बड़ी खबर : एम.बी. पावर (एम.पी.) लिमिटेड जैतहरी के श्रमिकों की समस्याओं पर मध्यप्रदेश शासन श्रम...

ग्राम जरही मे डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम

पुष्पराजगढ़ अनूपपुर- अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है कि संविधान निर्माता,भारत रत्न, डॉ. भीमराव...