होली पर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर-एसपी ने शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील

Date:

Share post:

 

सक्ती, 02 मार्च 2026। रंगों के पर्व होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने जिलेवासियों से आगामी 4 मार्च को होली का पर्व शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि होली खुशियों और उत्साह का पर्व है, जिसे परंपरा और मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा हैं कि विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास और डामर सड़कों पर होलिका दहन न किया जाए, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती है और सड़कों को नुकसान पहुंचता है। यदि किसी स्थान पर सड़क पर होलिका दहन करना अति आवश्यक हो, तो पहले मुरूम की परत बिछाकर ही होलिका सजाई जाए। कलेक्टर ने सड़कों पर होलिका दहन न करने का आग्रह किया है। कलेक्टर ने नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रंग-गुलाल एवं पिचकारी की दुकानों से यातायात बाधित न हो। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने नागरिकों से जबरन रंग न लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की। साथ ही दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। होली के दौरान जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 सेवा और सादी वर्दी में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि जिलेवासी मिल-जुलकर शांति, सुरक्षा और सद्भाव के साथ होली मनाकर एक सकारात्मक संदेश दें।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...