बरपाली में देर रात खेत के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी, किसान परेशान

Date:

Share post:

कोरबा -:  जिले के चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरपाली गांव में बीती देर रात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर चालू हालत में था, इसके बावजूद चोरों ने उसे खोलकर अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए।

मिली जानकारी के अनुसार बरपाली निवासी किसान शिवांश खत्री के खेत में लगा ट्रांसफार्मर चोरों ने देर रात खोल दिया और उसमें से कीमती सामान निकालकर फरार हो गए। सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ और चोरी की जानकारी सामने आई।

बरपाली क्षेत्र, जो उरगा थाना अंतर्गत आता है, में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और भय का माहौल है।

किसान शिवांश खत्री ने बताया कि उनके खेत में लगा ट्रांसफार्मर चालू हालत में था। देर रात अज्ञात चोरों ने उसे खोलकर अंदर के कीमती पुर्जे निकाल लिए, जिससे खेती के कामकाज में परेशानी होने लगी है। उन्होंने प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है। साथ ही विद्युत विभाग को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि ट्रांसफार्मर की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

थाने पर भरोसा ना कर के, पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन ,सेप्टी टैंक और पेशाब के पानी को बच्चों पर डाल मनाया होली

जांजगीर-चांपा(ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट ) -: जिले के टेम्पल सिटी शिवरीनारायण से एक खबर निकल कर सामने आ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा राजनगर -अनूपपुर- अंतरास्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी के अवसर 8 मार्च 32026 को...

किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने जिले में जारी है टीकाकरण अभियान

किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने जिले में जारी है टीकाकरण अभियान जिपं सीईओ ने जिला चिकित्सालय तथा...

एमबी पावर प्लांट की मनमानी पर हाईकोर्ट का हथौड़ा” – कर्मचारियों की लड़ाई रंग लाई, HR प्रमुख आर के खटाना की कार्यशैली पर गंभीर...

“एमबी पावर प्लांट की मनमानी पर हाईकोर्ट का हथौड़ा” – कर्मचारियों की लड़ाई रंग लाई, HR प्रमुख आर...