जैतहरी:- मामला अनूपपुर जिला के अंतर्गत जैतहरी नगर के वार्ड नंबर 5 हाल निवासी जैतहरी और पुस्तैनी निवासी वेंकटनगर कौशिल्या प्रजापति से संबंधित हैं जिसने सिर्फ और सिर्फ कूट रचित दस्तावेज के आधार पर प्रशासन को धोखे में रख व अवैध तरीके से मध्य प्रदेश शासन कि भूमि को अपने नाम पर वसीयत दिखाकर अपने ही दोनों मृत भाईयो के अनाथ पत्नियों व भतीजों के भूमि पर अपने दो पुत्रों सोहन प्रजापति, मोहन प्रजापति के गुंडा गर्दी के दम पर और स्थानीय प्रशासन को मैनेज कर बल व छल से जबरजस्ति कब्जा कर लिया गया हैं कुछ वर्ष पूर्व सन लगभग 2023 से निर्मित अवैध भवन पर कूट रचित तरीके से तैयार दस्तावेज के आधार पर अवैध विद्युत कनेक्शन पांच पांच, अधिकारी को मैनेज कर करवा लिया हैं जहां आज के समय में आम पब्लिक को एक विद्युत कनेक्शन लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता हैं जिसकी लिखत शिकायत सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ करने पर जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा कार्यवाही नही की जा रही हैं जिसके सम्बन्ध में अधिकारी AC अनूपपुर पाराशर से मिलने पर उनके द्वारा कहा गया कि हम कार्यवाही नहीं कर सकते हैं आप हमारे ऊपर के अधिकारी को शिकायत कर दो हमको जो भी पैसा देगा हम उसे विद्युत कनेक्शन देंगे दस्तावेज के आधार पर फिर वह चाहे किसी भी प्रकार का दस्तावेज वैध या अवैध कहे न हो इस प्रकार से जवाब देते हुए अपने काम में व्यस्त हो गए ।
अवैध व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर एक ही परिसर पर बने चार पांच कमरे का अवैध मकान व दुकान पर पांच पांच नया विद्युत कनेक्शन
कौशिल्या प्रजापति के पति बलबीर प्रजापति जो कि पुस्तैनी निवासी वेंकटनगर के हैं और वर्ष 2023 तक पाली कॉलरी में नौकरी करते थे अपने रिटायरमेंट के बाद स्वर्गीय बाबूराम प्रजापति और ठेमानी प्रजापति के पत्नियों और बच्चों के हक कि भूमि मकान पर अवैध कब्जा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कर लिया और मृत व्यक्तियों बाबूराम प्रजापति और ठेमानी प्रजापति के बच्चों को डरा धमका कर उनके मायके ननिहाल जाने पर मजबूर कर दिया और अपना कब्जा सिद्ध करने के लिए तरह तरह के अवैध दस्तावेज तैयार करते रहते हैं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मैनेज कर जिसमें स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारियों का विशेष सहयोग हैं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में ।
कौशिल्या प्रजापति के नाम पर पूर्व से ही एक अवैध विधुत कनेक्शन हैं
जिस अवैध भवन पर हाल ही में नया पांच विधुत कनेक्शन दिया गया हैं उस स्थान पर सन 2013 में भी विधुत कनेक्शन किया गया था जिसका जानकारी संबंधित विभाग से मांगने पर संबंधित विभाग जानकारी दे पाने पर अश्मर्थ है जिससे यह स्वयं ही सिद्ध हो रहा हैं कि वह भी विधुत कनेक्शन फर्जी व कूट रचित दस्तावेज के आधार पर किया गया हैं जिसकी जानकारी RTI से मांगने पर जानकारी न देने पर राज्य सूचना आयोग को अपील की गई जिसका प्रकरण राज्य सूचना आयोग में विचाराधीन हैं ।
अवैध तरीके से निर्मित भवन पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ने जारी किया अनापत्ति प्रमाण पत्र
नगर परिषद जैतहरी के अंतर्गत सम्पूर्ण जैतहरी में एक नहीं अनेकों कि संख्या में अवैध भवन निर्माण वर्तमान में चल रहा हैं जिसका जिम्मेदार कर्मचारी सिर्फ और सिर्फ निर्माण प्रभारी अमितेश तिवारी हैं जिसकी नियुक्ति कभी वैध तरीके से हुई ही नहीं हैं और मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के नियम व गाईड लाईन के विरुद्ध जाकर फर्जी विनियमिति करण करवा लिया हैं और पूरे जैतहरी नगर में स्वयं खड़े होकर अवैध भवन को निर्माण करवाता हैं भरी भरकम कमीशन लेकर जिसका जीता जागता स्पष्ट उदाहरण हैं कौशिल्या प्रजापति के द्वारा अवैध भवन निर्माण पर कौशिल्या प्रजापति के पुत्र सोहन प्रजापति के नाम पर एक नहीं दो नहीं पांच पांच अवैध भवन निर्माण कि नोटिश जारी किया गया लेकिन कोई भी वैधानिक कार्यवाही नहीं किया गया और जब अवसर मिला तो भरी भरकम कमीशन लेकर कौशिल्या प्रजापति के नाम पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी भी विवादित तरीके से जारी किया जाता हैं कि कोई भी विवाद होगा हो स्वमेव ही अनापत्ति पत्र निरस्त माना जाएगा जिससे यह सिद्ध होता हैं कि निर्माण प्रभारी जानबूझ कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा हैं जिसका फायदा भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति उठा रहे हैं जिसका जीता जगता उदाहरण आप सभी के सामने हैं और यह पहला उदाहरण नहीं हैं RTI से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जैतहरी नगर में इस प्रकार के अवैध भवन के सम्बन्ध में उनको उदाहरण हैं जो आज भी निरन्तर चल रहा हैं निर्माण प्रभारी के संरक्षण में।
DE के आदेश पर क्या JE अवैध विद्युत कनेक्शन पर करेगा कार्यवाही
दिनांक 24/04/2026 को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अनूपपुर के D सहाब से मुलाकात कर उनको संपूर्ण जानकारी देने पर टेलीफोनिक JE जैतहरी को स्पष्ट आदेशित किए कि अवैध विद्युत कनेक्शन हैं तो आप नोटिश देकर विद्युत कनेक्श को काट दीजिए अब देखना है कि अपने सीनियर अधिकारी के आदेश का पालन करने में जैतहरी JE उमेश कुमार गुप्ता जो को कितना समय लगता हैं वो कार्यवाही करते हैं या नहीं कि फिर मैनेजमेंट का खेला बड़े स्तर पर होगा ।
अवैध भवन पर अवैध विद्युत कनेक्शन और चल रहा किराए पर
भरी भ्रष्टाचार तो चहुओर हैं जिधर देखो उधर भ्रष्टाचार लेकिन जहां पर भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में लिखित रूप से सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ शिकायत किया जाता हैं तो कम से कम वहां तो वैधानिक कार्यवाही जिम्मेदारी अधिकारी या कर्मचारियों को करना चाहिए यह निवेदन हैं अधिकारियों व कर्मचारियों से
कलेक्टर महोदया हर्षल पंचोली जी आप से निवेदन हैं कि यह भली भांति सम्पूर्ण प्रशासन जानता हैं कि मध्य प्रदेश शासन कि भूमि न तो खरीदी, बिक्री, दानपत्र, रजिस्ट्री व वसीयत नहीं हो सकता हैं जिसका प्रतिवेदन पटवारी ने भी RTI में लिखित रूप से दिया हैं तो फिर तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी के साथ साथ जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने पर पीछे क्यों हटते हैं मध्य प्रदेश शासन कि भूमि में अवैध कब्जा करने वालो के ऊपर।


