बांकीमोंगरा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई इकाई का गठन, पत्रकार हितों के लिए मिलकर काम करने का लिया संकल्प।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बांकीमोंगरा:-पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सीटू सामुदायिक भवन, बांकीमोंगरा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बांकीमोंगरा ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। सर्वसम्मति से विनोद साहू को संरक्षक, राज कुमार साहू को अध्यक्ष, अश्वनी मिश्रा को उपाध्यक्ष, राजू सैनी को सचिव, नागेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष, दिलीप नेताम को सह सचिव तथा प्रकाश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दिनेश, अजीत और आशीष नाहक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और जिला उपाध्यक्ष निशांत झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में ब्लॉक इकाई के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

बैठक में पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, संगठन के विस्तार, आपसी समन्वय और क्षेत्र में निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...