धनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 179.28 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं आर्टिका वाहन जप्त

Date:

Share post:

शहडोल रोशन
नापित जिला ब्यूरो की रिपोर्टजिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनपुरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 03.07.2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना धनपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बंदरचुई (खोह) स्थित क्रेशर के समीप जंगल के रास्ते में एक संदिग्ध आर्टिका वाहन अवैध शराब के साथ खड़ा है। सूचना पर तत्काल थाना धनपुरी पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर आर्टिका वाहन क्रमांक MP-65-ZD-2292 संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें 18 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब एवं 2 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जप्त शराब की कुल मात्रा 179.28 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹1,37,916/- है। उक्त अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका वाहन को विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में थाना धनपुरी में अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन स्वामी बब्बू नायक, निवासी भेजरी, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में थाना धनपुरी के थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भारत सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ बांधव, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक हेमन्त सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक बरकड़े तथा आरक्षक अमित सिंह एवं आरक्षक जयप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...