भालूमाड़ा में दो ट्रकों के चालकों को बंधक बनाकर 4:00 सुबह रात्रि मे वाहन ले जाने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज भालूमाड़ा में दो ट्रकों के चालकों को बंधक बनाकर वाहन ले जाने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

Date:

Share post:

video width=”488″ height=”480″ mp4=”https://shubhsanketnews.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260705-WA0005.mp4″][/video]

अनूपपुर/जिला ब्यूरो महेश प्रजापति की रिपोर्ट भालूमाड़ा। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में दो ट्रकों के चालकों को कथित रूप से अगवा कर ट्रकों को ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ट्रक मालिक दिग्विजय सिंह ने भालूमाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायत के अनुसार, ट्रक मालिक के दो ट्रक जैतहरी स्थित मोजर वेयर से फ्लाई ऐश लेकर भालूमाड़ा मिनी ओसीएम में खाली करने गए थे। आरोप है कि शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे सुबह रात्रि दार सागर एवं मिनी ओसीएम के जंगल के पास अलग-अलग स्थानों पर छह से अधिक अज्ञात लोगों ने दोनों ट्रकों को रोक लिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दोनों चालकों को डरा-धमकाकर ट्रकों सहित मनेन्द्रगढ़ की ओर ले गए। वहां चालकों को कथित रूप से बंधक बनाकर उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।

बताया गया कि सुबह लगभग 9:30 बजे आरोपियों ने दोनों चालकों को उनके मोबाइल वापस किए, जिसके बाद उन्होंने ट्रक मालिक दिग्विजय सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। ट्रक चालक एवं मलिक का वीडियो

मामले की सूचना मिलने पर ट्रक मालिक ने भालूमाड़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और ट्रकों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी द्वारा कथित वीडियो

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...