अनूपपुर जिले के लीला गांव के सरपंच,हेड कॉन्स्टेबल पत्नी समेत 4 की मौत*

Date:

Share post:

संभागीय ब्यूरो विनोद राठौर की रिपोर्ट

#उमरिया* गुरुवार तड़के उमरिया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने अनूपपुर जिले के लीला गांव के एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहे परिवार की अर्टिगा कार नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।दुर्घटना में सरपंच, उनकी हेड कॉन्स्टेबल पत्नी, एक महिला और तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई,जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी समय रहते उपचार और सीपीआर से जान बचाई गई।
पुलिस के अनुसार,हादसा गुरुवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच के कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत भरौला स्थित सिद्ध बाबा क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ।अनूपपुर जिले के लीला गांव का परिवार अर्टिगा कार (MP-18 ZE-9677) से चित्रकूट जा रहा था। इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा भिड़ी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन में फंस गए।
हादसे में लीला गांव के सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सविता सिंह मार्को (32), प्रियंका सिंह तथा 3 वर्षीय रुद्र प्रताप की मौत हो गई। इनमें कुछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।कार चला रहे ददन को गंभीर चोट नहीं आई,लेकिन वह गहरे सदमे में है।पुलिस के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल बयान देने की नहीं है, इसलिए हादसे के संबंध में पूछताछ बाद में की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक दुर्घटना से अनूपपुर जिले के लीला गांव में मातम का माहौल है

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...