राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज न्यू महाराष्ट्र सदन में, पदाधिकारियों से अनिवार्य रूप से शामिल होने का आह्वान

Date:

Share post:

शुभ संकेत:-नई दिल्ली। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक न्यू महाराष्ट्र सदन, पहली मंजिल, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा अपने-अपने राज्यों में सक्रिय सदस्यों की सूची और पार्टी की गतिविधियों से संबंधित अद्यतन जानकारी (अपडेट) साथ लेकर आएं।
बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल होंगे—
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
राज्य अध्यक्ष एवं राज्य सचिव
राज्य कार्यकारी अध्यक्ष
राज्य प्रभारी
विभिन्न क्षेत्रों (Regions) के अध्यक्ष एवं सचिव
युवा एवं महिला विंग के अध्यक्ष एवं सचिव
विशेष सूचना: निर्धारित सूची में शामिल पदाधिकारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों के लिए माननीय अध्यक्ष के आवास 11, सफदरजंग रोड, नई दिल्ली पर दोपहर के भोजन (लंच) की भी व्यवस्था की गई है।
यह जानकारी महासचिव श्री अविनाश महातेकर एवं संगठन सचिव एडवोकेट बी.के. बर्वे द्वारा जारी की गई है।

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर जैतहरी में दिखा समाज का बिखराव, एकता पर उठे गंभीर सवाल

      जैतहरी। अनूपपुर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती इस वर्ष जैतहरी में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई,...

      वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे नवनिर्वाचित समाज के जिला अध्यक्ष उदय सिंह राठौड़...

      उक्त कार्यक्रम वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे...

      वन्य जीव बचाने में जैतहरी टीम अव्वल: अपराध घटित होने से पहले दबोचे गए बोधू और दुर्गेश* —

      -*जैतहरी में वन विभाग की सजगता से टला बड़ा वन्य जीव अपराध, 2 शिकारी न्यायिक हिरासत में**अनूपपुर।* वन्य प्राणियों...

      डभरा में 17 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर

       डभरा। नगर पंचायत डभरा में 17 अगस्त 2026, सोमवार को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान...