देश:-टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए हार्दिक पंड्या का प्लान, श्रीलंका भुगतेगा अंजाम

Date:

Share post:

किसी भी टीम के लिए उसका कप्तान मायने रखता है, क्योंकि मुकाबले या लड़ाई में जीत मिलेगी या हार, निर्भर उसी पर करेगा। फिलहाल, क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के सामने नए साल की पहली चुनौती मुंह बाए खड़ी है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर भारत का मुकाबला आज श्रीलंका से है। आंकड़ों और इतिहास में तो भारत की टीम भारी है लेकन क्रिकेट में हर दिन, हर मुकाबला नया होता है। और, भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या इस बात को अच्छे से जानते हैं। यही वजह है कि उन्होंने टीम को जीत दिलाने का प्लान पहले से तैयार कर रखा है।

हार्दिक पंड्या का प्लान ऐसा है, जिसका उलटा असर भी हो सकता है और हो सकता है कि श्रीलंका को इसका परिणाम भी भुगतना पड़े। अब आप सोच रहे होंगे कि ये प्लान आखिर है क्या? तो ये जुड़ा है खिलाड़ियों को दी उनकी खुली छूट से. पंड्या ने क्रीज पर उतरते ही खिलाड़ियों को खुलकर अपना नेचुरल गेम खेलने का लाइसेंस दे दिया है। इसके साथ उन्होंने भरोसा भी दिया कि ऐसा करते हुए पास होगे या फेल इसकी परवाह नहीं। हर परिस्थिति में हम तुम्हारे साथ हैं।

हार्दिक पंड्या ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

पंड्या ने अपने इस प्लान की जानकारी मुंबई में मैच से एक दिन पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पहले तो उन्होंने कहा कि, ” मुझे नहीं लगता कि T20 वर्ल्ड कप के पहले से ही हम कुछ गलत कर रहे हैं. हमारा अप्रोच, हमारी मानसिकता, सबकुछ सेम है। हां, T20 वर्ल्ड कप में हमें वो रिजल्ट नहीं मिला, जो हम चाहते थे।” उन्होंने कहा , ” हमने टीम के हर एक खिलाड़ी से यही कहा है कि वो फील्ड पर जाएं और अपना बेस्ट दें। वो वही करें जो वो यहां करने आए हैं। उन्हें कैसे सपोर्ट करना है, ये हमारे ऊपर छोड़ दें।”

मेरा भरोसा बढ़ाएगा खिलाड़ियों का विश्वास- पंड्या

हार्दिक पंड्या ने बताया कि उन्होंने टीम के हर खिलाड़ी से कहा है कि उन्हें उनका पूरा सपोर्ट है। जो यहां है वो इसीलिए हैं क्योंकि वो देश के बेस्ट क्रिकेटर हैं। इसलिए मुझे उन पर पूरा भरोसा है और ये सच भी है। उन्होंने कहा, ” मेरे लिए महत्वपूर्ण ये है कि मैं कैसे उन्हें हल्का महसूस कराऊं ताकि वो मैदान पर अपना बेस्ट दे सकें। अगर मैंने ऐसा किया तो उनका आत्मविश्वास खुद ब खुद बढ़ेगा, जिसके बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई परेशानी भी नहीं होने वाली। और, ऐसा होगा तो उन्हें अपने करियर को आगे ले जाने में भी मदद मिलेगी।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...