ग्राम सिंघाली में पटेल समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई शाकंभरी जयंती, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Date:

Share post:

कोरबा -: ग्राम सिंघाली में पौष पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को शाकंभरी जयंती मनाई गई। जिसमें पटेल समाज द्वारा ग्राम में नशामुक्ति अभियान निकाली गई, जो ग्राम के सभी गलियों में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
जयंती समारोह में माता शाकंभरी की पूजा अर्चना के बाद ग्राम के सभी समाज के प्रमुखों ने माता शाकंभरी को स्मरण करते हुए प्रकाश डाला कि पौष पूर्णिमा के दिन ही मानव के कल्याण के लिए मां शाकंभरी ने अवतार लिया था। प्रचीन मान्यता के अनुसार एक बार पृथ्वी पर सौ वर्ष तक वर्षा नहीं होने से चारों तरफ भूख प्यास से जीव जंतु पेड़ पौधे मरने लगे तब मुनियों ने मिलकर मां भगवती का आह्वान किया, तब वे पौष पूर्णिमा के दिन माता शाकंभरी के रूप में धरती पर अवतार लेकर वर्षा कर पृथ्वी पर जीवन का संचार किया। इसी कारण प्रति वर्ष पौष पूर्णिमा के दिन शाकंभरी जयंती मनाई जाती है। इस अवसर राधेश्याम पटेल जिला उपाध्यक्ष कोरबा, नोहर लाल पटेल जिला सदस्य, भारत पटेल सर्किल अध्यक्ष अरदा, नवरत्न पटेल पूर्व सर्किल अरदा, प्यारे लाल पटेल, रामप्रसाद पटेल, राजकुमार पटेल, तीजराम पटेल, जनकराम, शिवप्रसाद पटेल, शत्रुहन पटेल, राहुल पटेल, परदेशी पटेल, बनवारी लाल व बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...