जिले के अधूरे प्रधानमंत्री आवास के लिए मिले 25 करोड़ 38 लाख रुपए

Date:

Share post:

सात हजार 860 अधूरे आवास अब होंगे पूरे

कोरबा -: जिले में  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बनाए जा रहे आवासों  के निर्माण में अब तेजी आएगी। शासन की ओर से अधूरे आवासों के लिए पूर्ण करने हेतु हितग्राहियों को राशि दी जा रही है। जिससे सात हजार 860 अधूरे आवासों का निर्माण अब पूरा होगा। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले करीब दो वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् आवासों का निमार्ण कार्य रुक गया था। इसके लिए राशि भी नहीं मिल पा रही थी। ऐसी स्थिति में कई हितग्राहियों को ये चिंता सताने लगी थी। हितग्राहियों ने नये आवास के बनने की आशा को लेकर पुराने मकान तोड़ दिये थे, लेकिन राशि मिलने के आभाव में उनका नया आवास बनकर तैयार नहीं हो सका था। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई थी। अब अधूरे आवासों के हितग्राहियों को शेष राशि देकर उनका निर्माण पूरा किया जा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अब सभी अधूरे आवासों के लिए राशि जारी की जा रही है। इसमें वर्ष  2020 तक के अधूरे आवासों को प्राथमिकता दी जा रही है।

     इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अधूरे आवासों को पूर्ण करने के लिए 25 करोड़ 38 लाख की राशि हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया गया है कि अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायतों में चौपाल-शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को प्रेरित किया जाये। जनपद पंचायतों के माध्यम से वर्ष 2016-20 तक के प्रथम किश्त के लिए 326 हितग्राहियों को, निर्माणाधीन आवासों में द्वितीय व तृतीय किश्त 4074 हितग्राहियों को एवं पूर्ण आवासों में अंतिम किश्त की राशि 3775 हितग्राहियों को उनके खाते में एफ.टी.ओ. के माध्यम से सीधे खाते में जारी कर दी गई है। राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 8000 आवासों के लिए किश्त की राशि शीघ्र की जा सकती है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...