अश्लील कार्य के लिए लड़की को बालक छात्रावास में लाने वाले सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित

Date:

Share post:

कोरबा -: पोड़ी- उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्री- मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी में अश्लील कार्य के लिए लड़की को लाने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सहायक शिक्षक का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला मोहनपुर संकुल केंद्र चंद्रोटी विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के सहायक शिक्षक (एलबी) प्रदीप कुमार टोप्पो को निलंबित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 21 जनवरी 2023 की रात्रि 9:30 बजे प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एक लड़की को अश्लील कार्य के लिए लाने तथा रात्रि 11:30 बजे छात्रावासी छात्रों द्वारा उनके कमरे के बाहर ताला लगाने एवं पुलिस थाना पसान द्वारा 22 जनवरी 2023 को अधीक्षक के कमरे का ताला खोलकर पुलिस थाना ले जाने का प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत पाया गया है। जिसे देखते हुए सहायक शिक्षक  प्रदीप कुमार टोप्पो के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक टोप्पो का मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाली होगा। निलंबन अवधि में उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...