बिलासपुर:-त्यौहारों पर दो घण्टे ही उपयोग कर सकेंगे पटाखे..कलेक्टर ने जारी किए दिशा-निर्देश

Date:

Share post:

बिलासपुर:-दीपावली, छठ, गुरू पर्व आदि त्योहारों पर केवल दो घण्टे ही पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सौरभकुमार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं सुप्रीम कोर्ट की आदेशों के अनुरूप जिले में पटाखों के उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार दीपावली, छठ, गुरू पर्व, नया वर्ष/क्रिसमस आदि त्योहारों के अवसर पर पटाखे फोड़ने की अवधि 2 घण्टे निर्धारित की गई है। दीपावली में रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। छठ पूजा पर सवेरे 6 से सवेरे 8 बजे तक, गुरू पर्व पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक और नया वर्ष एवं क्रिसमस पर रात 11.55 बजे से रात 12.30 बजे तक पटाखे जलाये जा सकेंगे। कलेक्टर सौरभकुमार ने जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रुव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल लाईसेंसधारी व्यापारियों द्वारा ही किया जा सकेगा। केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा, जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरिज में पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। पटाखों में लिथियम, आर्सेनिक, लेड एवं मरकरी का इस्तेमाल करने वाले पटाखा निर्माताओं के लाईसेंस रद्द किये जाएंगे। ऑनलाईन तरीके अथवा ई-कामर्स वेबसाईटो जैसे फ्लिपकार्ट,अमेजान आदि के जरिए पटाखे की आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। कलेक्टर ने पुलिस, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों एवं नगरीय निकायों को उक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!