छत्तीसगढ़:-सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेंदुरस में आज आम आदमी पार्टी(AAP) की बैठक की गयी जिसमे ब्लाक अध्यक्ष भागवत साहू, सुखरू सतनामी, महेत्तर सतनामी ,रूपसिंह साहू, मालिक राम साहू, देवेंद्र साहू, भूपेन साहू, साधू राम यादव ,जगदीश यादव, जवाहर टंडन , पंडित राम साहू, साधराम साहू, भोगदेव सतनामी, नोहर साय सतनामी, पंकज साहू, पुरुषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिसमें गाँव के स्कूलों में शिक्षक की कमी की पूर्ति एवं 12 वीं तक स्कूल, बुजुर्गों के पेंशन में बढ़ोत्तरी, गाँव मे अस्पताल हो जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सरकार बनें ताकि पूरे प्रदेश में सुशासन स्थापित और पंजाब ,दिल्ली के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में निरन्तर विकास और जनहित में काम हो सके।



