कलेक्टर झा की पहल पर कुलदीप को एक महीने के भीतर मिली अनुकंपा नियुक्ति

Date:

Share post:

दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव के पुत्र को मिली ग्राम सचिव पद पर पोस्टिंग

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा की पहल पर दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव के पुत्र को एक महीन के भीतर ही अनुकंपा नियुक्ति मिल गयी है। विकासखण्ड करतला के अंतर्गत ग्राम केरवाद्वारी निवासी कुलदीप कुमार राठिया को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। कुलदीप के पिता स्वर्गीय जय लाल राठिया ग्राम फतेहगंज में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत् थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु दिसंबर 2022 में हो गई थी। अपने पिता की मृत्यु के पश्चात् कुलदीप ने फरवरी 2023 में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। कलेक्टर झा की तत्परता और संवदेनशीलता के कारण माह समाप्त होने के पहले ही एक महीने के भीतर कुलदीप को नौकरी मिल गई है। कलेक्टर झा ने कुलदीप को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी है।
       गौरतलब है कि ग्राम केरवाद्वारी तहसील करतला के निवासी स्वर्गीय जयलाल राठिया ग्राम पंचायत सचिव के पद पर फतेहगंज में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु दिसंबर 2022 में हो गई थी। परिवार के मुखिया के मृत्यु हो जाने पर उनके चार बच्चों और परिवार के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी थी। इस प्रकरण में जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिवंगत शासकीय सेवक के पुत्र कुलदीप राठिया को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया है। कुलदीप के परिजनों ने बताया कि दुःख की इस घड़ी में प्रशासन के विशेष प्रयास से कुलदीप को अनुकंपा नियुक्ति मिल पाई है। परिवार को चलाने और परिवार वालों के भरण पोषण  में अब अच्छे से सहयोग मिल पाएगी। कुलदीप ने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर शासन का आभार जताया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...