सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदान करें नल कनेक्शन: कलेक्टर झा

Date:

Share post:

कलेक्टर संजीव झा ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर  संजीव झा की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर झा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग, ऑनलाईन निविदाओ, निविदाओं की स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और पेयजल स्त्रोतो से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर में नल के माध्यम से पीने का साफ पानी पहुंचाना है। उन्होंने जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी, अस्पतालों सहित गांवों में पीने के साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन के काम को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्य किये जा रहे है। इन सभी कार्याे को गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा किया जाये। कलेक्टर झा ने गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण हो जाने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जल उपयोगकर्ताओं को समर्पित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं जिला जल जीवन मिशन के सचिव अनिल कुमार, सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...